विधायक गोपाल खंडेलवाल ने सिंगोली अफीम तोल केंद्र का किया निरीक्षण

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला ( रमेश चन्द डाड) मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल ने भीलवाड़ा जिला अफीम तोल केंद्र, सिंगोली चारभुजा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने केंद्र पर किसानों के लिए की गई सुविधाओं और तोल प्रक्रिया की पारदर्शिता की जमकर सराहना की।
बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
तोल केंद्र पहुँचने पर विधायक खंडेलवाल ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।
व्यवस्थाओं की तुलना 'विवाह समारोह' से की
विधायक ने अफीम तोल केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने किसानों के ठहरने की व्यवस्था, अफीम तोलने की वैज्ञानिक प्रक्रिया और अन्य बुनियादी इंतजामों का जायजा लिया। व्यवस्थाओं से अभिभूत होकर विधायक ने कहा, "तोल केंद्र पर किसानों के लिए किए गए इंतजाम इतने व्यवस्थित और भव्य हैं कि यह किसी सरकारी प्रक्रिया के बजाय किसी विवाह समारोह जैसा सुखद अनुभव दे रहा है।"
किसानों ने जताई संतुष्टि, पारदर्शिता की हुई सराहना
निरीक्षण के दौरान विधायक ने वहां उपस्थित अफीम उत्पादक किसानों से सीधा संवाद किया। किसानों ने एक स्वर में बताया कि केंद्र पर उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रहे हैं। विशेष रूप से जिला अफीम अधिकारी श्री सुशील कुमार वर्मा द्वारा की जा रही अफीम की परख और नियमों की पालना की किसानों ने सराहना की।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ जिला अफीम अधिकारी श्री सुशील कुमार वर्मा, सहायक जिला अफीम अधिकारी हरि किशन, अफीम समिति प्रदेश अध्यक्ष बद्री लाल तेली, भाजपा जिला महामंत्री कन्हैया लाल जाट, मण्डल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर, अमरचंद गाडरी, सिंगोली ग्राम पंचायत प्रशासक राकेश आर्य, बडला ग्राम पंचायत प्रशासक शिवराज जाट, बरूंदनी ग्राम पंचायत प्रशासक गजेंद्र साहू, सहित सरवन सिंह, भंवर लाल, गोपाल, भेरूलाल, रामकुंवार एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के अफीम किसान उपस्थित रहे।